सेवा से विश्वास तक — Model Town se delhi tak community service ki journey.
17 अगस्त 1984 को मॉडल टाउन में जन्मे अमित चौहान ने अपने क्षेत्र और समाज से जुड़े लोगों के बीच रहकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई है। लोगों की समस्याओं को सुनना, जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुँचाना और सामाजिक कार्यों में लोगों को साथ जोड़ना उनके सार्वजनिक जीवन का प्रमुख हिस्सा रहा है।
समाजसेवा की शुरुआत से ही उन्होंने जरूरतमंदों के लिए भोजन एवं राशन वितरण, भंडारा सेवा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सहायता तथा जरूरत के समय लोगों की मदद जैसे विभिन्न कार्यों में भाग लिया। कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी लोगों तक भोजन, राशन और आवश्यक सहायता पहुँचाने के लिए किए गए सेवा कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
मॉडल टाउन में सामाजिक गतिविधियों, युवाओं को जोड़ने और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों की भागीदारी बढ़ाने पर भी उनका जोर रहा है। उनका उद्देश्य “सेवा, सहयोग और जनभागीदारी” के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाना और युवाओं को सकारात्मक सामाजिक कार्यों से जोड़ना है।
जनसेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि लोगों के साथ खड़े रहने की जिम्मेदारी है।
आपका Support · हमारी ताकत · समाज की सेवा